सड़क हादसे में रानीदेवा निवासी मुकेश की मौत, शोक

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में रानीदेवा निवासी मुकेश की मौत, शोक

विज्ञापन

हैदरनगर. थाना क्षेत्र के रानीदेवा गांव के जगदीश मेहता के पुत्र मुकेश कुमार की छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में सड़क हादसे में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान मुकेश अपने कार्यालय से छुट्टी लगाकर रायपुर अवास पर लौट रहा था. इसी दौरान अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाईपास के समीप उसका कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन ट्रक के नीचे घुस गया और मुकेश कुमार समेत चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस मोहम्मदगंज थाना को संपर्क कर इसकी जानकारी दी. जानकारी के अनुसार मुकेश 201 सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में तैनात था. घटना की सूचना मिलते ही रानीदेवा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है.जवान मुकेश अपने पीछे दो लड़का और एक लड़की छोड़ गये है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola