.डिग्री फॉर्म के लिए विश्वविद्यालय काउंटर पर उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
.डिग्री फॉर्म के लिए विश्वविद्यालय काउंटर पर उमड़ी भीड़

.डिग्री फॉर्म के लिए विश्वविद्यालय काउंटर पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन

मेदिनीनगर. झारखंड पात्रता परीक्षा जेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है. फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर के काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े हैं. विश्वविद्यालय खुलने के समय से हीं काउंटर पर लंबी कतारें लगी हुई हैं. तेज धूप में घंटों खड़े रहकर फॉर्म लेने और जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है. छात्र-छात्राएं बिना छाया व पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान नज़र आ रहे हैं. लेकिन इस बीच विद्यार्थियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा न तो पर्याप्त काउंटर की व्यवस्था की गयी है. न ही भीड़ नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम उठाया गया है. इससे छात्रों में आक्रोश व निराशा का माहौल है. एनएसयूआअ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि डिग्री प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को छात्र-हित में सरल व सुगम बनाया जाये. विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल अतिरिक्त काउंटर, पेयजल एवं छाया की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को राहत मिल सके. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील किया है कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola