रंगोली बना कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिवर प्ल्स टू हाई स्कूल के मैदान में सड़क सुरक्षा से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर जिला परिवहन विभाग व वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गिरिवर प्ल्स टू हाई स्कूल के मैदान में सड़क सुरक्षा से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बताया गया कि वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा लगातार सड़क सरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का पलामू की जनता पर बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है. टीम के कार्यों से प्रभावित होकर जिला परिवहन विभाग ने इनके सदस्यों के साथ मिल कर आज यह सफल आयोजन किया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद मौजूद थे. कार्यक्रम में शमाल अहमद, संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा और गिरिवर स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार द्विवेदी ने मिल कर प्रतिभागियों के बाद पुरस्कार वितरण किया. वहीं टीम वरदान के मन्नत सिंह बग्गा, राखी सोनी, फरहा नाज, विवेक वर्मा और शुभम बिहारी ने आर्ट शिक्षक आकांक्षा कुमारी के साथ मिल कर रंगोली बना रहे बच्चों को गाइड किया और प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया .

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola