Coronavirus In Jharkhand : कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक को कोरोना, विशेष जांच अभियान में 95 निकले संक्रमित

Updated at : 03 Aug 2020 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक को कोरोना, विशेष जांच अभियान में 95 निकले संक्रमित

Coronavirus In Jharkhand : मेदिनीनगर (अविनाश) : पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसकी जानकारी स्वयं जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. फेसबुक के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी शेयर की है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update :
कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कोरोना के कुल 12882 केस

Also Read: श्री राम मंदिर के शिलान्यास पर दीपों से जगमग करेगी रांची

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास से जुड़े और 17 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें आप्त सचिव रैंक के एक अफसर, कुक, ड्राइवर, आवास में काम करनेवाले कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. इन संक्रमितों के सीधे संपर्क में आनेवालों की जांच करायी जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दोबारा कोरोना की जांच करायेंगे.

Also Read: Sawan 2020 LIVE Update : बाबा बैद्यनाथ का श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, शिव की हो रही आराधना

इससे पहले कोरोना संक्रमित पाये गये पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के संपर्क में आने के कारण मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच करायी गयी थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास का एक चालक और एक कर्मचारी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाये गये थे. एहतियात के तौर पर 31 जुलाई को सीएम आवास से जुड़े 50 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिये गये थे. आरटीपीसीआर से जांच के लिए सभी के सैंपल रिम्स के माइक्रोबायोलाजी लैब भेजे गये थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola