Live Updates

Sawan 2020 LIVE Update : कड़ी सुरक्षा में आखिरी सोमवारी को देवघर में बाबा बैद्यनाथ का हुआ दर्शन

Updated at : 03 Aug 2020 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2020 LIVE Update : कड़ी सुरक्षा में आखिरी सोमवारी को देवघर में बाबा बैद्यनाथ का हुआ दर्शन

Sawan 2020 LIVE Update : पवित्र सावन माह का आज आखिरी सोमवार है. भगवान शिव के प्रिय महीने सावन का आखिरी दिन. श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर को आज खोला गया है. सुबह-सवेरे मंदिर के पुजारियों ने बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने सावन में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी. ई दर्शन कराया जा रहा था.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

बाबा धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीआईपी गेट से बाबा मंदिर प्रांगण में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं का थर्मल स्क्रीनिंग की गयी. मास्क नहीं पहनने वाले श्रद्धालुओं के बीच फेस मास्क बांटा गया. सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन कराने के साथ-साथ सुरक्षा में 300 से ज्यादा पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात किये गये थे.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

शोडषोपचार विधि से हुई पूजा

सावन की आखिरी व पांचवीं सोमवारी को आज मंदिर के प्रधान पुजारी सदाशिव पंडा ने अपने सहयोगियों के साथ बाबा बासुकिनाथ की शोडषोपचार विधि से पूजा-अर्चना की. पंचामृत से बाबा को स्नान कराया गया. इसके बाद चंदन, इत्र और अबीर का लेप लगाया गया. इसके बाद फूल-बेलपत्र से‌ बाबा का श्रृंगार किया गया.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

बाबा बासुकिनाथ की विशेष पूजा

दुमका के विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकिनाथ धाम में आज पवित्र सावन मास‌ के आखिरी दिन बाबा बासुकिनाथ की विशेष पूजा की गयी.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

500 से अधिक श्रद्धालुओं ने की पूजा

देवघर में सावन मास की अंतिम सोमवारी व पूर्णिमा पर सुबह 9.45 बजे तक पंडा समाज के साथ-साथ 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया और स्पर्श पूजा की. श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के कारण दर्शन व पूजा कार्यक्रम निर्धारित समय के बाद भी जारी रहा.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

बाबा का हुआ दर्शन

देवघर में सावन मास की अंतिम सोमवारी व पूर्णिमा पर दिन के 9.45 बजे तक पंडा समाज के साथ-साथ 500 से ज्यादा आम श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया और स्पर्श पूजा की.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

भगवान शिव की हो रही आराधना

झारखंड में सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लगे हैं. पवित्र सावन महीने का आज अंतिम दिन है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण शिव मंदिरों में केवल पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही थी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा आज देवघर बाबा धाम मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए खोला गया.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

बाबा का करें दर्शन

पवित्र सावन माह की आखिरी सोमवारी पर देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पुजारियों ने बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा की. आप घर पर हैं, तो घर बैठे बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद ले सकते हैं.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

सावन के पांचवें सोमवार पर शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार सावन के अंतिम सोमवार यानी आज कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं. इस दिन पूर्णिमा की तिथि है. सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. विशेष बात ये है कि इस दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

चातुर्मास में सावन सोमवार का महत्व

सावन का महीना चातुर्मास का पहला महीना है. चातुर्मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में विश्राम करने चले जाते हैं और पृथ्वी की बागडोर भगवान शिव को सौंप जाते हैं. चातुर्मास में भगवान शिव पृथ्वी के सभी कार्य देखते हैं. मान्यता है कि चातुर्मास में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों के दुखों को दूर कर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

आज का दिन बेहद खास

धर्म-कर्म के लिहाज से आज का दिन बहुत ही विशेष है. आज रक्षाबंधन का पर्व भी है. सावन का सोमवार भगवान शिव को समर्पित है. श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है. सावन के महीने में शिव भक्त पूरे माह भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहते हैं.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

भाजपा सांसद की पहल

गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में देवघर में बाबा मंदिर खोलने के लिए याचिका दायर की थी. याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दिये थे. कोर्ट के निर्देश के आलोक में राज्य सरकार ने संबंधित पत्र देवघर के उपायुक्त को लिखा था.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

मास्क है अनिवार्य

श्रद्धालुओं के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग अनिवार्य है. आपदा प्रबंधन विभाग ने दर्शन का सीसीटीवी फुटेज भी उपायुक्त से मांगा है. साथ ही कहा है कि भादो में दर्शन के प्रबंधन से संबंधित निर्णय बाद में लिया जायेगा.

1:16 PM. 3 Aug 201:16 PM. 3 Aug

पूर्णिमा के दिन नियंत्रित दर्शन

आज पूर्णिमा के दिन कम से कम 100 स्थानीय निवासियों के लिए नियंत्रित दर्शन का प्रबंध करने का आदेश दिया गया. यह सुनिश्चित किया जाये कि दर्शन के लिए पहुंचने वाले स्थानीय लोग सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं करें.

7:41 AM. 3 Aug 207:41 AM. 3 Aug

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुला मंदिर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य सरकार ने सावन की अंतिम सोमवारी को पूर्णिमा के दिन देवघर में बाबा मंदिर खोलने का फैसला लिया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने देवघर के उपायुक्त को इससे संबंधित पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि मंदिर प्रबंधन आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ मंदिर परिसर में पंडों के नियंत्रित प्रवेश की व्यवस्था करे.

7:41 AM. 3 Aug 207:41 AM. 3 Aug

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola