ePaper

10-10 घरों से करें संपर्क, जीत निश्चित है

Updated at : 15 Feb 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
10-10 घरों से करें संपर्क, जीत निश्चित है

राष्ट्रीय महासचिव ने अरुणा शंकर का संकल्प पत्र का किया लोकार्पण, कहा

विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने अरुणा शंकर का संकल्प पत्र का किया लोकार्पण, कहा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने मेयर पद चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर का चुनावी संकल्प पत्र का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र परिपूर्ण है. इसमें युवा, महिला, बुजुर्ग, बच्चे व मजदूर वर्ग के समेकित विकास को संकल्प लिया गया है. उसे पूरा किया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से कार्यकर्ता 10-10 घरों से संपर्क करें, जीत निश्चित है. यह सिर्फ अरुणा शंकर का संकल्प नहीं है, बल्कि पूरे पार्टी का संकल्प है. कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी जो कहती है, वही करती है. यही कारण है कि हम लोग सभी राज्यों में चुनाव जीत रहे हैं. पश्चिम बंगाल में भी भाजपा चुनाोखत्म होगा. उन्होंने मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को भारी मतों से जीताने की अपील की. राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है. हमारे जो भी मेयर है. व दूसरे राज्यों में जाकर वहां के विकास को देखते हैं. लेकिन बाकी पार्टी के मेयर कहीं नहीं दिखते हैं. वे कहां जाकर इसे देखेंगे. सांसद बीडी राम ने कहा कि यह आपका बहुमूल्य वोट है. आने वाले समय में निगम की छवि कैसी होगी. यह आप पर निर्भर है. 10 साल पहले यहां बस स्टैंड पर गोली चलती थी. किसी से रंगदारी की मांग की जाती थी. सभी दहशत में रहते थे. लेकिन अब ऐसी बात नहीं है. कहा कि गांधी उद्यान के पास कचरा का अंबार लगा रहता था. अभी वहां एक अच्छा उद्यान बना हुआ है. जिसमें सभी लोग जाकर देखते हैं. उन्होंने रिवर फ्रंट का जिक्र करते हुए कहा कि कोयल नदी के किनारे बनाये गये रिवर फ्रंट काफी आकर्षित करने वाला है. आने वाले दिन में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान होगा. कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है.

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा हरेक चुनाव मजबूती से लड़ती है. यदि यही सिंबल पर चुनाव होता. तो परेशानी नहीं होती. उन्होंने कहा कि अरुणा शंकर को भारी मतों से वोट देकर जीत दिलाये. कहा कि यदि सरकार सिंबल पर चुनाव करती तो भारतीय जनता पार्टी सभी जगह पर चुनाव जीत जीत होती. यहां के व्यवसायी हम लोगों के साथ खड़े हैं. भाजपा के सभी वोटर एक जुट होकर खड़े हैं, जो भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को जीत दिलाने का काम करेंगे. मौके पर प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, अरुणा शंकर, आनंद शंकर, नरेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola