दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग हुए घायल

विज्ञापन

विश्रामपुर. थाना क्षेत्र के घरटिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें तीन महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें एक पक्ष से राजेश्वर यादव, विकास यादव, रिंकी देवी व रूमानी देवी जबकि दूसरे पक्ष से गणेश यादव व रीता देवी का नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष आपस में मामा-भांजा हैं. दोनों के बीच लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. ग्रामीणों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा चले. जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये मेदिनीनगर एमआरएमसीएच रेफर किया गया. थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुयी है.मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola