पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर हुसैनाबाद भाजपा में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

फोटो दिवंगत विमला प्रधान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आकस्मिक निधन पर हुसैनाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. भाजपा नेताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदानों को याद किया.

विज्ञापन

हुसैनाबाद से नौशाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

हुसैनाबाद(पलामू). झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर हुसैनाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है. उनके असमय निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार और स्थानीय समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

कमलेश कुमार सिंह और अशोक सिंह ने व्यक्त किया शोक

उनके निधन पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि विमला प्रधान एक बेहद मृदुभाषी, जुझारू और समर्पित जननेता थीं. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में सिमडेगा से दो बार चुनाव जीतकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया और गरीब व वंचितों की आवाज़ उठाने का काम किया. उनके निधन से झारखंड की राजनीति और भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. वहीं वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए और पार्टी के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.

स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

विमला प्रधान के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामराज मेहता, मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, रंजीत पासवान, विनय पासवान, प्रेमतोश सिंह, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप और चंदन सिंह समेत कई स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज और भारी जुर्माना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola