बाइक सवार ने युवक को धक्का मारी, मौत

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार ने युवक को धक्का मारी, मौत

विज्ञापन

हैदरनगर. थाना क्षेत्र के हैदरनगर- जपला मुख्य सड़क में बिलासपुर मोड़ के चौकड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी. बाइक पर सवार दो युवक व पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. जांच के बाद चिकित्सकों ने पैदल जा रहे युवक को मृत घोषित कर दिया. बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में चल रहा है. मृतक कुकही गांव के मुकेश पासवान के पुत्र निरंजन कुमार 18 बर्ष है. वही घायल युवक़ो की पहचान निमियादोहार सरगड़ा के विक्की कुमार 23 वर्ष पिता शिवपुजन राजवंशी व मुमताज़ अंसारी 27 वर्ष पिता इसराइल अंसारी के रूप मे हुई है. हैंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति की जायजा ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola