इंजीनियरिंग कॉलेज में क्विज में अनामिका प्रथम

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में क्विज में अनामिका प्रथम

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सत्र की शुरुआत एनएसएस के उद्देश्य, दृष्टिकोण व मुख्य मूल्यों पर प्रकाश डाला.महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी, करुणा व सेवा भाव विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि एनएसएस जैसे संगठन छात्रों में नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण की भावना को सशक्त बनाते हैं. इसके बाद प्रतिभागियों की बुद्धिमत्ता, त्वरित निर्णय क्षमता व टीम भावना की परीक्षा ली गयी. कई चुनौतीपूर्ण राउंड्स के बाद विजेताओं की घोषणा की गयी. प्रतियोगिता में प्रथम अनामिका तिवारी, द्वितीय स्थान शिबली मोहम्मद व तृतीय स्थान: निखिल कुमार महथा को मिला. विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट्स व मोमेटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन प्रो महेन्द्र मरांडी के प्रेरक संबोधन से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola