468 दिनों के बाद सिकनी कोलियरी में फिर गूंजा सायरन, उत्पादन शुरू

Updated:
विज्ञापन
468 दिनों के बाद सिकनी कोलियरी में फिर गूंजा सायरन, उत्पादन शुरू

जेएसएमडीसी के एमडी राहुल सिन्हा के सामने शुरू हुआ उत्पादन

विज्ञापन

जेएसएमडीसी के एमडी राहुल सिन्हा के सामने शुरू हुआ उत्पादन विशेष संवाददाता, रांची लंबे समय से बंद पड़ी सिकनी कोलियरी में शुक्रवार से एक बार फिर उत्पादन शुरू हो गया है. अक्तूबर 2024 से ही सिकनी कोलियरी से उत्पादन बंद हो गया था. झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) इसका संचालक है. शुक्रवार को जेएसएमडीसी के एमडी राहुल सिन्हा ने अपने समक्ष उत्पादन शुरू कराया. सुबह सायरन बजते ही खदान परिसर में हलचल तेज हो गयी और मजदूर अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच गये. उत्पादन की खबर से क्षेत्र के मजदूरों और स्थानीय व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है. एमडीओ चयन में समय लगा : बताया गया कि अक्तूबर 2024 में ही एमडीओ का कार्यकाल समाप्त हो गया था. इसके बाद नये एमडीओ के चयन की प्रक्रिया आरंभ की गयी. इसी बीच जेएसएमडीसी में सलाहकार पूर्व निदेशक भूतत्व मनोज कुमार को बनाया गया. फिर जीएम माइंस ब्रजभूषण को बनाया गया. इन दोनों ने एमडीओ चयन की प्रक्रिया पूरी की. गोदावरी कमोडेटी लिमिटेड एमडीओ बना. इसके बाद एमडीओ की लगातार मॉनीटरिंग होती रही. फिर शुक्रवार को उत्पादन आरंभ हो गया. 1200 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान : सिकनी कोलियरी में स्थायी एवं संविदा मिलाकर करीब 400 से अधिक मजदूर व कर्मचारी कार्यरत हैं. वहीं अप्रत्यक्ष रूप से 800 लोग जुड़े हैं. यानी 1200 परिवार इससे जुड़े हुए थे. इनके चेहरे पर शुक्रवार से मुस्कान लौट आयी है. पूर्व में उत्पादन बंद रहने से इन कामगारों के सामने रोजी-रोटी की चिंता बनी हुई थी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola