ePaper

नीट की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध : डीसी

Updated at : 02 May 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
नीट की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध : डीसी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा चार मई को आयोजित नीट की परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में चार केंद्र बनाये गये हैं, दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा संचालित होगी फोटो 2 डालपीएच- 21 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा चार मई को आयोजित नीट की परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. शुक्रवार को पलामू डीसी शशिरंजन की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक हुई. नीट की परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त कराने को लेकर कई बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया. डीसी श्री रंजन ने बताया कि नीट की परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में चार केंद्र बनाया गया है. दोपहर दो बजे से पांच बजे तक नीट की परीक्षा संचालित होगी. इन सभी चार केंद्रों पर नीट के 1623 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. बैठक में डीसी श्री रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सक्रियता से यह परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न होगा. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर डीसी श्री रंजन ने केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक व दंडाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. सभी केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम करने के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. परीक्षा केंद्र के सभी कमरो में सीसीटीवी कैमरा लगाने, जैमर व बायोमैट्रिक उपस्थिति यंत्र का अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया गया. परीक्षा के दौरान अवांछित व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश मिला. बैठक में डीसी ने कहा कि केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों का जांच कराना सुनिश्चित करें. सभी केंद्रों पर जांच के लिए महिला-पुरुष की टीम अलग-अलग रहेगी. परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के अलावा परीक्षा संचालन से जुड़े पदाधिकारी, वीक्षक व कर्मचारी ही प्रवेश करेंगे. किसी अन्य व्यक्तियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी. डीसी ने परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने का निर्देश सदर एसडीओ को दिया.आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. सभी केंद्र पर एंबुलेंस व मेडिकल की टीम मौजूद रहेगी. इसे लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. आवागमन के उद्देश्य से सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक एवं परीक्षा समाप्ति के बाद से शाम सात बजे तक बस स्टैंड एवं स्टेशन तक बस सेवा का परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को परीक्षा केंद्र पर आने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की व्यवस्था करने को कहा गया. निगम के सहायक नगर आयुक्त को सभी केंद्रो पर टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश मिला. मौके पर डीडीसी शबीर अहमद, नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन, एसडीओ सुलोचना मीना, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित कई केंद्राधीक्षक व पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola