जुलूस में भड़काऊ गाना बजाने पर होगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
हैदरनगर.
रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इसमें एसडीओ पीयूष सिन्हा, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, बीडीओ, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान एवं हैदरनगर थाना की पुलिस शामिल थी. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर भाई बिगहा, रेलवे गुमटी, बस स्टैंड, चौक बाजार, मेन रोड, मस्जिद रोड होते बड़ा शिवालय पहुंचा. पुनः शिवालय से मुख्य बाजार होते हाइस्कूल रोड, कोइरीयाडीह, जवाहर पथ होते थाना परिसर आने पर बैठक की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर है. आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग में भड़काऊ या अश्लील गाना बजाने पर पाबंदी रहेगी. ऐसे करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन