लोक अदालत में 62 मामलों का हुआ निष्पादन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2024 9:17 PM

विज्ञापन

29 लाख 12 हजार 500 रुपये का मामला सेटल

विज्ञापन

मेदिनीनगर.

शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में 62 मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव ने की. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए 11 पीठों का गठन किया गया था. एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया था. 11 पीठों में दोनों पक्षों को सुनते हुए 29 लाख 12 हजार 500 रुपये का मामला सेटल किया गया. प्रथम पीठ में पारिवारिक विवाद से संबंधित वाद की सुनवाई कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्र व अधिवक्ता वीणा मिश्रा जबकि पीठ दो में इलेक्ट्रिसिटी एक्ट से संबंधित मामले की सुनवाई जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार सिंह व अधिवक्ता अमिताभ चंद सिंह ने किया. पीठ दो में 25 मामले का निष्पादन हुआ. पीठ तीन में जिला व सत्र न्यायाधीश कोर्ट व सभी जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कोर्ट से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अभिमन्यु कुमार व अधिवक्ता शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने किया. पीठ चार में आपराधिक मामले का निस्तारण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनंद सिंह व अधिवक्ता सतीश कुमार दुबे ने किया. इस पीठ में 18 मामले का निस्तारण किया गया. पीठ पांच में सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण एसीजेएम संदीप निशित बारा व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह ने किया. इस पीठ में एक मामले का निस्तारण किया गया. पीठ छह में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित आकाश सिन्हा व अधिवक्ता वीर विक्रम बक्सराय ने किया. पीठ सात में एनआइ एक्ट से संबंधित मामले का निस्तारण रोजलिना बारा व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने किया. पीठ आठ में जेजे बोर्ड से संबंधित मामले का निस्तारण जेएम समीरा खान व अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा ने किया. इस पीठ में एक मामले का निस्तारण किया गया. पीठ नौ में रेलवे कोर्ट से संबंधित मामले का निस्तारण रेलवे जेएम प्रगयेश निगम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने किया. इस पीठ में दो मामले का निस्तारण किया गया. पीठ 10 में प्री लिटीगेशन से संबंधित मामले का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व सदस्य अशोक प्रसाद ने किया. इसमें 15 मामले का निस्तारण किया गया. पीठ 11 में एग्जीक्यूटिव, रेवेन्यू व श्रम विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीएम अनुराग कुमार तिवारी व अधिवक्ता उत्तम कुमार ने किया. हेल्पडेस्क में अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलवी मुनेश्वर राम सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola