स्कूल में मना मातृभाषा दिवस

मेदिनीनगर : गुरुवार को सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय में ‘मातृभाषा दिवस’ मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच संविधान की प्रस्तावना का वाचन, परिचर्चा व मातृभाषा के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में रूपांजलि-जूली को प्रथम, साकेत को द्वितीय व शिवानी को तृतीय स्थान मिला. दस बच्चों […]
मेदिनीनगर : गुरुवार को सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय में ‘मातृभाषा दिवस’ मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच संविधान की प्रस्तावना का वाचन, परिचर्चा व मातृभाषा के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में रूपांजलि-जूली को प्रथम, साकेत को द्वितीय व शिवानी को तृतीय स्थान मिला.
दस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इन बच्चों को कापी, कलम देकर पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि मातृभाषा प्रत्येक व्यक्ति के लिए चिंतन-मनन व संप्रेषण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है, जिसे हम मां की गोद व घर-आंगन से सीखते हैं तथा जीवनपर्यंत समृद्ध करते जाते हैं.
कहा कि भाषायी विविधता दुनिया को खूबसूरत व रोमांचक बनाती है. हमें मातृभाषा के साथ दूसरी भाषाओं के प्रति भी आदर का भाव रखना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका निशा, प्रियंका कुमारी व पूनम रानी आदि सक्रिय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










