सदन में उठा कठौतिया कोल माइंस का मामला

मेदिनीनगर : मंगलवार को लोकसभा में पलामू के कठौतिया ओपेन कास्ट कोल माइंस का मामला उठा है. पलामू के सांसद वीडी राम ने माइंस प्रबंधन हिंडाल्को कंपनी पर श्रम कानून का उल्लंघन कर मजदूरों का शोषण करने का मामला उठाया. सांसद श्री राम ने कहा कि इस मामले को लेकर स्थानीय व मजदूर संगठन के […]
मेदिनीनगर : मंगलवार को लोकसभा में पलामू के कठौतिया ओपेन कास्ट कोल माइंस का मामला उठा है. पलामू के सांसद वीडी राम ने माइंस प्रबंधन हिंडाल्को कंपनी पर श्रम कानून का उल्लंघन कर मजदूरों का शोषण करने का मामला उठाया. सांसद श्री राम ने कहा कि इस मामले को लेकर स्थानीय व मजदूर संगठन के लोग आंदोलन कर रहे हैं.
जनता मजदूर संघ व हिंडाल्को कंपनी के प्रबंधन के साथ 14 सूत्री मांग को लेकर जो वार्ता हुई थी और जिन मांगों पर सहमति बनी थी उसे आज तक लागू नहीं किया गया. सांसद श्री राम ने कहा कि सबसे गंभीर बात यह है कि जिन रैयतों की जमीन कोयला उत्पादन के लिए ली गयी थी और इसके एवज में उन्हें नौकरी दी गयी थी.
लेकिन अब तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर प्रबंधन द्वारा उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है. इस मामले में सांसद ने केंद्रीय खान मंत्री से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










