12 को मनेगी मगध सम्राट जरासंध की जयंती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2019 12:38 AM
मेदिनीनगर : अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा की बैठक हुई. शहर थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में आयोजित बैठक में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. कहा गया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर चंद्रवंशी समाज […]
मेदिनीनगर : अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा की बैठक हुई. शहर थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में आयोजित बैठक में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. कहा गया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर चंद्रवंशी समाज के लोगों को सदस्य बनाया जायेगा.
बैठक में मगध सम्राट जरासंध की जयंती मनाने पर चर्चा हुई. लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए अपना सुझाव दिया. तय किया गया कि 12 नवंबर को धूमधाम से जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा. चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा की जिला कमेटी की देखरेख में मगध सम्राट की जयंती मनायी जायेगी.इसकी तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र चंद्रवंशी ने की. संचालन महामंत्री डॉ महेंद्र वर्मा ने किया. बैठक में श्यामसुंदर चंद्रवंशी, लल्लू राज, कामेश्वर राम, दीपक चंद्रवंशी, अनिल सिंह, शिवनारायण चंद्रवंशी, संजय राम, रमेश चंद्रवंशी, बनारसी सिंह, कृष्णा चंद्रवंशी, डॉ गणेश प्रसाद, नरेश चंद्रवंशी, धीरज कुमार सहित काफी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










