लगातार हो रही बारिश से घर गिरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 1:14 AM
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. कई बांध व सड़कों की हालत खराब है. कुकही नदी पर खुजुराही के पास रामेश्वर बांध टूट गया है. जिससे दर्जनों गांव के किसानों के लिए पटवन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहीं जपला छत्तरपुर-अलीनगर रोड सिंदुरिया के पास टूट जाने […]
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. कई बांध व सड़कों की हालत खराब है. कुकही नदी पर खुजुराही के पास रामेश्वर बांध टूट गया है. जिससे दर्जनों गांव के किसानों के लिए पटवन की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
वहीं जपला छत्तरपुर-अलीनगर रोड सिंदुरिया के पास टूट जाने के कारण दर्जनों गांव का मुख्य शहर के संपर्क टूट गया है. ग्राम पंचायत बैराव टोला के स्वतंत्र बीघा में भारी बारिश के कारण मूर्ति देवी का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया, जबकि घर के लोग बाल-बाल बचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










