देश के विकास के लिए टैक्स जमा करना जरूरी : आयुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जागरूकता : आयकर दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी मेदिनीनगर : प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार झा ने कहा कि वर्तमान दौर में टैक्स के प्रति काफी जागरूकता आयी है. अब लोग समय पर टैक्स भरने के प्रति सजग और जागरूक रहते है. क्योंकि लोगों को इस बात का एहसास है कि देश के विकास के […]
विज्ञापन
जागरूकता : आयकर दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी
आपके शहर में
विज्ञापन
मेदिनीनगर : प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार झा ने कहा कि वर्तमान दौर में टैक्स के प्रति काफी जागरूकता आयी है. अब लोग समय पर टैक्स भरने के प्रति सजग और जागरूक रहते है. क्योंकि लोगों को इस बात का एहसास है कि देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि जो सक्षम है, वह हरहाल में टैक्स भरे. आने वाली पीढ़ी में टैक्स के प्रति और भी जागरूकता आयेगी.
क्योंकि इस दिशा में निरंतर प्रयास चल रहा है. आयुक्त श्री झा मेदिनीनगर के होटल निर्वाणा में आयकर विभाग द्वारा 159 वें आयकर दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त श्री झा, वाणिज्य कर उपायुक्त राजेश कुमार, आयकर अधिकारी कीस्टो प्रमाणिक ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर आयुक्त श्री झा ने कहा कि देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि सभी अपने दायित्व का ईमानदारी के साथ निर्वह्न करें. टैक्स जमा करना भी राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वह्न ही है.
क्योंकि किसी भी देश के विकास के लिए यह जरूरी है कि वहां के नागरिक टैक्स जमा करने के प्रति सजग व जागरूक रहे. कार्यक्रम में शहर के कई चार्टेड एकाउंटेट,अधिवक्ता, करदाता व गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के बाद शहर के मशहूर गजल गायक किशोर शुक्ला की टीम ने एक से बढ़ कर एक गजल प्रस्तुत किया. इसके पूर्व बुधवार की सुबह आयकर अधिकारियों ने आयकर कार्यालय से रेड़मा चौक तक प्रभात फेरी भी निकाली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन