पलामू : करंट से छत पर बैठे एक मजदूर की मौत, खंभे से झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आयी बस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
श्रीराम यात्री बस रांची से मेदिनीनगर जा रही थी, बस की छत पर 13 मजदूर सवार थे, छह घायल सतबरवा : सतबरवा थाना क्षेत्र के रांची – मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर तुंबागड़ा के समीप श्रीराम यात्री बस की छत पर बैठे एक मजदूर की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी. घटना शनिवार […]
विज्ञापन
श्रीराम यात्री बस रांची से मेदिनीनगर जा रही थी, बस की छत पर 13 मजदूर सवार थे, छह घायल
सतबरवा : सतबरवा थाना क्षेत्र के रांची – मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर तुंबागड़ा के समीप श्रीराम यात्री बस की छत पर बैठे एक मजदूर की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी. घटना शनिवार की दोपहर दो बजे की है. रांची से मेदिनीनगर जा रही श्रीराम यात्री बस की छत पर 13 मजदूर सवार थे.
तुंबागड़ा के समीप बिजली का तार झूल रहा था. बस की छत पर सवार मजदूर करंट की चपेट में आ गये. इस घटना में सात मजदूर घायल हो गये. सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान घायल शीतल भुइयां (25) की मौत हो गयी. अन्य सभी छह घायलों का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है.
मृतक शीतल भुइयां पाटन थाना क्षेत्र के धनगाई गांव का रहनेवाला था. बताया जाता है कि श्रीराम बस की छत पर जो 13 मजदूर सवार थे, वे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से काम करके लौट रहे थे. घटना के बाद बस यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर थाना ले आयी. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन