चोरडंडा व नामुदाग की टीम ने मैच जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 1:53 AM
नौडीहा : नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता चल रही है. इसी कड़ी में बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इसका उदघाटन प्रखंड प्रमुख फूलवा देवी, नामुदाग पंचायत के मुखिया रामचरित पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने बालक-बालिका खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल […]
नौडीहा : नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता चल रही है. इसी कड़ी में बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इसका उदघाटन प्रखंड प्रमुख फूलवा देवी, नामुदाग पंचायत के मुखिया रामचरित पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने बालक-बालिका खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.
कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर करने की जरूरत है. खेल भी समुचित शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है. फाइनल मैच (बालिका ) चोरडंडा मध्य विद्यालय एवं नामुदाग मध्य विद्यालय के बीच खेला गया. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. लेकिन इस मैच में चोरडंडा की टीम ने दो गोल से जीत हासिल की.
बालक वर्ग में श्यामबिहारी सिंह उच्च विद्यालय नामुदाग एवं मध्य विद्यालय नामुदाग के बीच मैच खेला गया. दोनों टीम की खिलाड़ियों रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया. नामुदाग मध्य विद्यालय टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल से मैच जीत लिया. अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया. इस मौके पर हरेकृष्णा सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, गोविद पासवान, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










