बंद घर का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवरात चोरी

Updated:
विज्ञापन

आलमीरा में बिखरा हुआ समान | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के गायत्री मंदिर रोड स्थित डॉ प्रेमजीत सिंह के घर में चोरी। चोरों ने पांच लाख के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ किया, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के गायत्री मंदिर रोड स्थित सुदना में बुधवार की रात चोरों ने डॉ. प्रेमजीत सिंह के बंद घर को निशाना बनाया. चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवार के साथ पैतृक गांव गये थे डॉ. सिंह

डॉ. प्रेमजीत सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुदना स्थित घर में रहते हैं. बुधवार को पूरा परिवार पैतृक गांव गया था. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने रात में घटना को अंजाम दिया. गुरुवार शाम आसपास के लोगों ने डॉ. सिंह के घर का दरवाजा खुला देखा. घर का ताला टूटा हुआ था. संदेह होने पर लोगों ने इसकी जानकारी डॉ. सिंह को दी. सूचना मिलते ही उन्होंने शहर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी.

अलमारी तोड़कर जेवरात ले गये चोर

घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर की जांच की. पुलिस के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया था. डॉ. सिंह के अनुसार, अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर लिये गये. इसके अलावा दीवान में रखा सामान भी बिखरा हुआ मिला. घर में सामानों की जांच करने पर चोरी की घटना का पता चला.

सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी

डॉ. सिंह ने पुलिस को बताया कि चोरी गये सामान में दो जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने की चेन, एक सोने का ढोलना और करीब 700 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं. इसके अलावा घर में रखे अन्य सामान भी चोर अपने साथ ले गये हैं. चोरी गये सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: कोयल नदी से अधेड़ का शव बरामद, डूबने से मौत की आशंका

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola