पाटन : दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को जहर दे मारने की कोशिश की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2019 9:19 AM
बारात पहुंचने के कुछ घंटे पहले दुल्हन के घर पहुंची थी प्रेमिका पाटन : प्रेमी की शादी रोकने के लिए प्रेमिका इस हद तक पहुंच गयी कि वह प्रेमी की होनेवाली दुल्हन को मारने तक उतारू थी. घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के केल्हार गांव की है. केल्हार गांव के अशोक साव की बेटी […]
बारात पहुंचने के कुछ घंटे पहले दुल्हन के घर पहुंची थी प्रेमिका
पाटन : प्रेमी की शादी रोकने के लिए प्रेमिका इस हद तक पहुंच गयी कि वह प्रेमी की होनेवाली दुल्हन को मारने तक उतारू थी. घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के केल्हार गांव की है.
केल्हार गांव के अशोक साव की बेटी प्रियंका की शादी चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदों गांव के मंतु साव के पुत्र विमलेश कुमार के साथ हो रही थी. 20 अप्रैल को चांदों से बारात केल्हार आनेवाली थी. बारात पहुंचने के कुछ घंटे पहले एक लड़की एक युवक के साथ अशोक साव के घर पहुंच गयी. जब लोगों ने उस लड़की का परिचय जानना चाहा, तो उसने बताया कि वह दूल्हा विमलेश की बहन है.
यह जानने के बाद लड़की पक्ष के लोग उसे अंदर महिलाओं के पास ले गये. महिलाओं ने चाय नाश्ता दिया. उसके बाद जब लोगों ने जान लिया कि वह लड़के की बहन है, तो इस लिहाज से दुल्हन प्रियंका के साथ ही उसे खाने के लिए दिया.
इसी बीच खाना शुरू करने के पहले प्रियंका को किसी ने आवाज दी, तो वह कमरे से बाहर निकली. कुछ मिनट के बाद वह लौटी तो देखा की जिस फाइवर के प्लेट में खाना था, उससे जलने की गंध आ रही है और खाने का रंग भी पूरी तरह से बदल चुका था. प्रियंका ने यह भांप लिया कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है. उसने तत्काल अपनी मां को जानकारी दी. दुल्हन के कमरे में परिवार के अन्य सदस्य भी जमा हो गये. लड़की को वहां से भागने का मौका नहीं मिला.
जब लोगों ने घेर कर उसके साथ गये लड़का व लड़की से सख्ती से पूछताछ करने लगे, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. लड़की चांदों की ही रहनेवाली है. उसने बताया कि विमलेश के साथ उसका दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. लेकिन घरवालों के दबाव में विमलेश शादी करने के लिए तैयार हो गया था. हालांकि तिलक चढ़ने के तीन दिन पहले दोनों प्रेमी प्रेमिका मंदिर भी गये थे. लेकिन शादी नहीं की.
वहीं पर विमलेश ने अपने प्रेमिका से कहा था कि जिससे शादी हो रही है, उसे ही रास्ते से साफ कर दो फिर हमदोनों मिलकर शादी कर लेंगे. विमलेश की प्रेमिका ने बताया कि वह विमलेश के कहने पर ही उसकी होनेवाली पत्नी प्रियंका की हत्या करने की नीयत से चांदों के ही रूपेश सिंह के साथ केल्हार गांव आयी थी.
इधर दूल्हा विमलेश के घरवाले विमलेश द्वारा अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर रची गयी इस साजिश से अनजान थे. बारात लेकर वहां पहुंचे, तो लड़की पक्ष के लोग काफी आक्रोशित थे. लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से साफ तौर से इंकार कर दिया. जबकि लड़का पक्ष के लोग यह बताने का प्रयास कर रहे थे कि वह लड़की झूठ बोल रही है. लेकिन लड़की पक्ष के लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. मामला काफी गर्म हो चुका था.
दोनों तरफ से मारपीट की स्थिति बन गयी थी, इसी बीच पाटन थाना पुलिस को सूचना मिली. थाना प्रभारी नूतन मोदी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. उसके बाद बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गयी और दुल्हन की हत्या करने की नीयत से पहुंची लड़की व उसके सहयोगी रूपेश सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










