प्रधानाध्यापक नशीरुद्दीन हुए सुपुर्द-ए-खाक

Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेल बिगहा पंचायत के बेलबिगहा गांव निवासी समाज सेवी सह पूर्व प्रधानाध्यापक नशीरुद्दीन अंसारी 80 का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार की शाम निधन हो गया.उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेल बिगहा गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उनके जनाजे की नमाज मदरसा के मौलवी मोहम्मद रहीम […]

विज्ञापन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेल बिगहा पंचायत के बेलबिगहा गांव निवासी समाज सेवी सह पूर्व प्रधानाध्यापक नशीरुद्दीन अंसारी 80 का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार की शाम निधन हो गया.उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेल बिगहा गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उनके जनाजे की नमाज मदरसा के मौलवी मोहम्मद रहीम ने पढ़ाई की. नशीरूद्दीन अंसारी विगत 2003 में प्लस टू बालिका उवि से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. वे काफी मिलनसार व हरदिल अजीज इंसान थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में समाज सेवी एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ,बेल बिगहा पंचायत की मुखिया लखनदेव यादव ,बसपा के प्रदेश महासचिव शेर अली ,स्काई टेलिवेंचर के अध्यक्ष एम अहमद,विनय सिंह यादव ,मदन पासवान ,मोहिउद्दीन अंसारी, शम्श-ए-आलम ,सरफुद्दीन अंसारी ,हरिनंदन पासवान ,मोहन ठाकुर ,सेवानिवृत्त शिक्षक उमाकांत सिंह,शिक्षक रहीम अंसारी ,क्यूम अंसारी ,प्लस टू बालिका उवि के प्रधानाध्यापक उषा कुमारी ,लिपिक शैलेंद्र सिंह,विनय दुबे समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola