बिहार से तीन ट्रक में लाये जा रहे थे 109 पशु, 13 तस्कर गिरफ्तार

छतरपुर/पलामू : तस्करी के लिए बिहार से झारखंड लाये जा रहे 109 पशुओं के साथ 13 पशु तस्करों को पलामू पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने यह कार्रवाई छतरपुर में की है. प्रशिक्षु आइपीएस विनीत कुमार ने बताया कि पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा को यह सूचना मिली थी कि बिहार से बड़े पैमाने […]
छतरपुर/पलामू : तस्करी के लिए बिहार से झारखंड लाये जा रहे 109 पशुओं के साथ 13 पशु तस्करों को पलामू पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने यह कार्रवाई छतरपुर में की है. प्रशिक्षु आइपीएस विनीत कुमार ने बताया कि पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा को यह सूचना मिली थी कि बिहार से बड़े पैमाने पर पशु तस्करी के लिए झारखंड लाया जा रहा है.
इसी सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान लगाया गया. इस दौरान जपला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान तीन ट्रक को पकड़ा गया. इन तीन ट्रकों में कुल मिलाकर 109 पशु थे. इस मामले में 13 पशु तस्करों को पकड़ा गया. प्रशिक्षु आइपीएस श्री कुमार ने बताया कि पशु तस्करी पर रोक लगे इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसलिए पशु तस्करों ने छतरपुर के रास्ते झारखंड के लोहरदगा व अन्य इलाकों में पशुओं को ले जा रहे थे. ताकि वह अपना धंधा कर सके.
पूछताछ के दौरान कई पशु तस्करों के बारे में जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. पकड़े गये पशु तस्करों में हरिहरगंज के प्रवेश यादव, बिहार के नवीनगर थाना क्षेत्र के सुकर बिगहा गांव के बीरेंद्र यादव, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के संजय उरांव, गुमला के रामदेव यादव, पिन्टु यादव, रंजीत यादव, नवीनगर के अजीत यादव, रंजीत यादव, गया के मो. शाहीद, बारुण थाना के अनुज कुमार, हरेंद्र यादव, शमीम खान, रोहतास के शैलेंद्र कुमार शामिल है. बताया गया कि पकड़े गये 13 में से एक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है ताकि इस गिरोह के जो तार दूसरे राज्यों से जुड़े हैं, उसके बारे में भी विस्तार से जानकारी मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




