स्कॉर्पियो के धक्के से तीन घायल

Updated at : 05 Mar 2019 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के धक्के से तीन घायल

छत्तरपुर : छत्तरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 98 पर अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक बाइक व साइकिल में धक्का मार दिया.इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये . जानकारी के अनुसार सुल्तानी के अनिकेश कुमार सिंह,विशाल कुमार सिंह छत्तरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे.वहीं रविशंकर सिंह टायर एजेंसी का […]

विज्ञापन

छत्तरपुर : छत्तरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 98 पर अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक बाइक व साइकिल में धक्का मार दिया.इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये . जानकारी के अनुसार सुल्तानी के अनिकेश कुमार सिंह,विशाल कुमार सिंह छत्तरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे.वहीं रविशंकर सिंह टायर एजेंसी का स्टाफ गुलारियाटांड़ निवासी मनोज कुमार दुकान बंद कर साईकल से घर लौट रहा था

.इसी बीच मसीहानी के रामप्रसाद शर्मा के घर के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने तीनों युवक को अपनी चपेट में ले ली. जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनिकेश व विशाल को मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

वहीं मनोज को परिजनों ने बनारस ले गये.समाचार लिखे जाने तक दिनों युवक की हालत गंभीर है . घटना के बाद वाहन चालक अपने स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola