झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के प्रमुख अभिमन्यु सिंह पत्नी सहित JMM में शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2019 4:38 PM

विज्ञापन

।। प्रतिनिधि ।। मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू में अपने जनाधार को बढ़ाने में जुट गयी है. पार्टी के इस प्रयास को बुधवार को बड़ह सफलता तक मिली, जब पार्टी ने झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के प्रमुख अभिमन्यु सिंह व उनकी पत्नी अंजू सिंह को अपने पाले में लाने में कामयाबी हासिल की. दोनों […]

विज्ञापन

।। प्रतिनिधि ।।

मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू में अपने जनाधार को बढ़ाने में जुट गयी है. पार्टी के इस प्रयास को बुधवार को बड़ह सफलता तक मिली, जब पार्टी ने झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के प्रमुख अभिमन्यु सिंह व उनकी पत्नी अंजू सिंह को अपने पाले में लाने में कामयाबी हासिल की. दोनों ने पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो में शामिल हुए.
एक तरफ आज जहां मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को घेरा वहीं चुनावी मैदान में उनकी मुश्किलें बढ़ाने के लिए अभिमन्यु और अंजू सिंह को अपने पाले में कर लिया.

मेदिनीनगर के परिसदन में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने पार्टी की सदस्यता दिलायी. मालूम हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में विश्रामपुर विस क्षेत्र में अंजू सिंह दूसरे स्थान पर रही थी. चुनाव हारने के बाद भी अंजू सिंह के पति अभिमन्यु सिंह की सक्रियता क्षेत्र में बनी हुयी है.

अभिमन्यु की सक्रियता स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के लिए राजनीतिक तौर पर परेशानी का सबब है, अभिमन्यु की सक्रियता रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने पद का प्रभाव भी दिखाया, बावजूद इसके अभिमन्यु और उनकी मोर्चा की सक्रियता विश्रामपुर इलाके में कायम रहा.

आज जब अभिमन्यु अपनी पत्नी अंजू के साथ झामुमो में आ गये तो पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पांकी के बाद विश्रामपुर में सशक्त दावेदारी हो गयी है, खास तौर पलामू जो कभी झामुमो के प्रभाव वाला क्षेत्र नही रहा है वैसे इलाके में मोर्चा का बढ़ता कद अन्य राजनितिक दलों की परेशानी बढ़ा सकता है, इससे इंकार नही किया जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola