अब निगम कार्यालय में दर्ज होंगे आवेदनकर्ताओं के मोबाइल नंबर

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में जो लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं या फिर किसी कार्य को लेकर आवेदन देते हैं और उसके बाद यह जानने के लिए निगम कार्यालय आते हैं कि उस आवेदन पर क्या कार्रवाई हो रही है, इस परेशानी से अब लोगों को निजात मिलेगी. इस मामले को लेकर […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में जो लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं या फिर किसी कार्य को लेकर आवेदन देते हैं और उसके बाद यह जानने के लिए निगम कार्यालय आते हैं कि उस आवेदन पर क्या कार्रवाई हो रही है, इस परेशानी से अब लोगों को निजात मिलेगी. इस मामले को लेकर मेयर अरुणा शंकर ने कार्यालय कर्मियों को यह निर्देश दिया है कि जो भी अपनी शिकायत लेकर यहां आ रहे हैं उसे अनावश्यक रूप से परेशान न करें.
बल्कि उनका मोबाइल नंबर कार्यालय में रखें, यदि कार्य के निष्पादन के लिए कागजात या दस्तावेज की जरूरत है, उसके बारे में फोन पर ही बता दें ताकि आवेदनकर्ता जब भी कार्यालय आये तो वह कागजात के साथ आयें. इस बात का पूरा ख्याल रखा जाये कि आम आदमी को कैसे बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. मेयर श्रीमती शंकर ने कहा कि वार्ड पार्षद भी अपनी जिम्मेदारी समझे.
वार्ड के समुचित विकास के लिए सक्रियता के साथ काम करें. एक टीम के रूप कार्य करते हुए मेदिनीनगर नगर निगम को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जो भी काम होगा उसे दूर किया जायेगा. वाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा जिसमें मेयर डिप्टी मेयर, कार्यपालक वार्ड सदस्यों को रखा जायेगा, जो प्रतिदिन अपनी जानकारी अपडेट करेंगे. उसपर कार्रवाई भी होगी. संवादहीनता की स्थिति नहीं बने इसका ख्याल जाये. रिक्शा व ई-रिक्शा के वितरण के प्रति भी पार्षद गंभीर रहें. यह देखें कि यह जरूरतमंदों तक पहुंचे. इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola