युवती को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, अमड़ापाड़ा पुलिस ने भेजा जेल
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
अमड़ापाड़ा पुलिस ने युवती को भगाकर ले जाने के आरोपी मनेल किस्कू को महेशपुर से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में 7 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 63/26 के आरोपी मानेल किस्कू को अमड़ापाड़ा पुलिस ने महेशपुर थाना क्षेत्र से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के लोंगबेड़ा गांव निवासी जसेई किस्कू के 22 वर्षीय पुत्र मनेल किस्कू के रूप में हुई है. आरोपी पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है.
आपके शहर में
7 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि मामले में 7 अगस्त को बीएनएस की धारा 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.
छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार
इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मानेल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
छापेमारी अभियान में पुलिस बल शामिल
छापेमारी अभियान में एसआई कवींद्र मिश्रा, चंदन सिंह सहित अमड़ापाड़ा थाना पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए