पाकुड़ - मोटरसाइकिल से करता था बकरी-खस्सी की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी व बरामद बाइक | Prabhat Khabar Network

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से बकरी-खस्सी चोरी का खुलासा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया.

विज्ञापन

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के माध्यम से बकरी-खस्सी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने कार्रवाई कर चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व खस्सी को थाना क्षेत्र के कुमारपुर से बरामद कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी व बरामद बाइक  | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार आरोपी व बरामद बाइक | Prabhat Khabar Network

चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में कुमारपुर निवासी नसीम शेख को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव से खस्सी चोरी का मामला प्रकाश में आया था.

पीड़ित के आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित जार्जिस शेख के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर खोजबीन की गयी. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव से चोरी की गयी खस्सी को बरामद कर लिया गया. चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि विधिसम्मत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola