विश्व पर्यावरण दिवस… पौधरोपण, जल संरक्षण व स्वच्छता को बनायें जनआंदोलन: डीसी

Updated:
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर पाकुड़ में जिला प्रशासन और वन विभाग ने स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वॉल पेंटिंग और ‘रन फॉर द एनवायरनमेंट’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। अधिकारियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने वॉल पेंटिंग के जरिए जल संरक्षण और स्वच्छता का प्रचार किया। दौड़ में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को निरंतर और सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए, पौधारोपण और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता, पौधारोपण और रन फॉर द एनवायरनमेंट का आयोजन संवाददाता, पाकुड़ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वॉल पेंटिंग और ‘रन फॉर द एनवायरनमेंट’ सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई. इसके बाद डीसी मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया. सिदो-कान्हू पार्क में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं राज स्कूल की छात्राओं ने वॉल पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया. ‘रन फॉर द एनवायरनमेंट’ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. दौड़ वीआईपी रोड से डीएफओ आवास तक आयोजित की गयी. कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने दुर्गापुर स्थित निर्माणाधीन फॉसिल्स पार्क का निरीक्षण भी किया. डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से पौधारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील की. वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी है. अधिक पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग से आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola