वाहनों पर स्टीकर चस्पा कर मतदाताओं को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा आम चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. विधानसभा आम चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा है. स्वीप के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार को अमड़ापाड़ा बाजार में मतदाता जागरुकता से संबंधित स्टीकर अभियान चलाया गया. टोटो, टेंपो एवं बोलेरो आदि गाड़ियों पर स्टीकर लगाकर लोगों को 20 नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. इस अवसर पर स्वीप के सहयोगी पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एपीआरओ पवन कुमार, डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola