टोटो चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पेड़ से बांधकर की पिटाई
टोटो चोरी के आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधकर रखे हुए ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
महेशपुर के खागड़ा गांव में टोटो चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा। पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के खागड़ा गांव में राजू रविदास के घर के आंगन से देर रात टोटो चोरी कर भाग रहे पश्चिम बंगाल के एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कर थाना ले गयी.
आपके शहर में
आंगन से टोटो गायब देख शुरू की खोजबीन
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र के भुसना गोपालपुर निवासी शमीम शेख और मुरारोई-पनियाड़ा गांव निवासी साहिबुल शेख पर टोटो चोरी कर ले जाने का आरोप है. रात करीब तीन बजे राजू रविदास की नींद खुली तो आंगन से टोटो गायब मिला. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ बाइक से खोजबीन शुरू की.
एक आरोपी भागा, दूसरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
ग्रामीणों ने महेशपुर-दुमकाडंगाल गांव के समीप एक टोटो को तेज गति से जाते देखा. टोटो की लाइट बंद थी. रोकने का प्रयास करने पर सवार लोगों ने ग्रामीणों को धक्का मारने की कोशिश की. इसी दौरान साहिबुल शेख भाग निकला, जबकि शमीम शेख को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
पुलिस ने आरोपी को कराया मुक्त
ग्रामीण शमीम को गांव ले गये और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. सूचना पर एएसआइ नर्वदेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. पुलिस उसे थाना ले गयी और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए