मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया सावन तीज महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव मनाती मारवाड़ी महिला समिति की सदस्य | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के अग्रसेन भवन में मारवाड़ी महिला समिति ने सावन तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया. महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य और तीज क्वीन प्रतियोगिता का आनंद लिया.

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं. कार्यक्रम स्थल को हरियाली थीम पर सजाया गया. महिलाओं ने सावन के लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए और तीज से जुड़े पारंपरिक खेल खेले. तीज क्वीन प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी महिलाएं हरे रंग के परिधानों और सोलह श्रृंगार में नजर आईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

परंपरा और संस्कृति को बचाने पर जोर

समिति की अध्यक्ष क्षमा टीवड़ीवाल ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम में समिति की बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी परंपरा को बचाने के लिए एकजुट होना है. सावन तीज सुहाग और प्रेम का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से संस्कृति और आपसी भाईचारा मजबूत होता है. इस दौरान बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

ये रहीं मौजूद

मौके पर प्रीति अग्रवाल, आंचल टिबडीवाल, चंदा देवी, बबीता टीवड़ीवाल, अर्चना टीवड़ीवाल, सरला टीवड़ीवाल, माधुरी डोकानिया, इंदु अग्रवाल, सुधा टीवड़ीवाल, शारदा टीवड़ीवाल, कुमकुम टीवड़ीवाल, सुनीता टीवड़ीवाल, बिना टीवड़ीवाल समेत समिति की अन्य महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola