बचपन बचाने की पहल, अमड़ापाड़ा में बाल विवाह-तस्करी पर हुई चर्चा
बैठक में मौजूद अधिकारी व समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
अमड़ापाड़ा में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक हुई. बाल अधिकार, बाल विवाह, मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया.
अमड़ापाड़ा : प्रखंड सभागार में शनिवार को जैक की ओर से संचालित ‘सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल’ परियोजना के तहत ग्राम व प्रखंडस्तरीय बाल कल्याण व संरक्षण समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल यौन शोषण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने पर जोर
बैठक का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख प्रिया मरांडी, अंचल अधिकारी औशद आलम खान सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रमुख ने मिशन वात्सल्य के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने की आवश्यकता बतायी. अंचल अधिकारी ने कहा कि समितियों का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शोषण, उपेक्षा व हिंसा से सुरक्षित रखना है.
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
अभिजीत चंद्र दा ने कहा कि बाल संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. मोहम्मद अनीस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की. बैठक में पीपीटी के माध्यम से बाल अधिकार एवं संरक्षण संबंधी जानकारी दी गयी. मौके पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, ग्राम प्रधान, जेएसएलपीएस कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए