युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका, 30 सितंबर तक दे सकेंगे विकसित भारत क्विज

Updated:
विज्ञापन

विकसित भारत क्विज को लेकर जानकारी देते जिला युवा अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत आयोजित 'विकसित भारत क्विज' में 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं. यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया से जोड़ने और उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक अनूठा अवसर है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत विकसित भारत क्विज को माई भारत पोर्टल पर लाइव किया गया है.

विज्ञापन

15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा

जिला युवा अधिकारी रविंद्र मीना ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकते हैं. क्विज में शामिल होने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गयी है.

प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर

उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अपने विचार, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर है.

पाकुड़ के युवाओं से भाग लेने की अपील

उन्होंने कहा कि पाकुड़ के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है. पात्र युवा इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को जिला स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola