गणेश पूजा पर पाकुड़ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, पंडालों से चौक-चौराहों तक पुलिस मुस्तैद

Updated:
विज्ञापन

गणेश पूजा को लेकर पंडाल में तैनात पुलिस जवान. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पाकुड़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. पुलिस पदाधिकारी और जवान पंडालों व प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहे. अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को अलर्ट रखा गया था.

विज्ञापन

पाकुड़ : गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को जिले में पूजा पंडालों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही. शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणेश पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारी और जवान मुस्तैद रहे. संवेदनशील व धार्मिक स्थलों के अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस की तैनाती की गयी थी. पुलिस की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने गणेश पूजा और दर्शन किया.

विज्ञापन

क्यूआरटी को रखा गया अलर्ट

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया बल क्यूआरटी को अलर्ट रखा गया था. क्यूआरटी के जवान हेलमेट, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर और टीजी गन समेत दंगारोधी व सुरक्षा उपकरणों से लैस रहे. पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा.

हर दो घंटे में भेजी गयी खैरियत रिपोर्ट

सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए क्यूआरटी पदाधिकारियों और जवानों को विशेष व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था. टीमों को प्रत्येक दो घंटे में अपनी टीम की तस्वीर और खैरियत रिपोर्ट ग्रुप में साझा करने का निर्देश दिया गया था. इसके माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली.

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गणेश पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दे दिये गये थे. असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं और गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रही.

पूजा के दौरान पुलिस की तैनाती और लगातार निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था बनी रही. जिले भर में पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola