डीपीएस में भगवान बिरसा मुंडा को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

डीपीएस में झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. डीपीएस में झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बच्चों के बीच बिरसा मुंडा के संघर्ष व प्रेरणा भरे जीवन के बारे में चर्चा की गयी. बच्चों ने बिरसा मुंडा के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए चित्र भी बनाए. डीपीएस के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने कहा आज का दिन हमें झारखंड की स्वतंत्रता और संघर्ष याद दिलाता है. हमें बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए. उन्होंने 20 नवंबर को पाकुड़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की भी अपील की. प्रधानाध्यापक जेके शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष भरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है. बताया कि कैसे बिरसा भगवान ने कम संसाधनों में भी अपने साहस के बल पर अपने मातृभूमि के लिए संघर्ष किया था, जो ब्रिटिश गतिविधियों के लिए चुनौती बन गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola