लिट्टीपाड़ा में 210 एकड़ में बागवानी का रखा गया लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा में 210 एकड़ में बागवानी का रखा गया लक्ष्य

लिट्टीपाड़ा. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के सफल क्रियान्वयन के लिए चयनित बागवानी सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को प्रखंड सभागार भवन में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के सफल क्रियान्वयन के लिए चयनित बागवानी सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को प्रखंड सभागार भवन में संपन्न हुआ. अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार ने की. प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने बागवानी सखियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्य क्षेत्र में योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. साथ ही पौधारोपण से पूर्व की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. इस वर्ष प्रखंड को 210 एकड़ भूमि में बागवानी का लक्ष्य मिला है. बीपीओ मानिक दास ने बताया कि फलदार पौधों के लिए 3 फीट लंबा, चौड़ा और गहरा गड्ढा बनाया जाएगा, जिसमें एक एकड़ में 112 गड्ढे किए जाएंगे. गड्ढा खुदाई के बाद जिंदा घेराबंदी एवं पशु रोधक खाई के निर्माण की जानकारी भी दी गयी. प्रशिक्षण में आम, अमरूद, कटहल, नींबू, शरीफा, जामुन जैसे मिश्रित फलदार पौधों के महत्व को बताया गया. प्रशिक्षण सत्र में सेलेस्टीना मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास, बीपीआरओ कमल पहाड़िया, प्रिंस कुमार समेत एसएचजी की दीदियां उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola