समाजसेवी ने जिदातो विद्यालय में कक्ष का किया उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

शहर के जिदातो बांग्ला मिडिल स्कूल प्रबंधन ने समाजसेवी लुत्फुल हक के लिए अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. शहर के जिदातो बांग्ला मिडिल स्कूल प्रबंधन ने समाजसेवी लुत्फुल हक के लिए अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया. वहीं लुत्फुल हक के सहयोग से निर्मित वर्ग कक्ष का उन्होंने फीता काटकर उदघाटन किया. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सुप्रीटेंडेंट रेवरेंट स्टीफन सोरेन, पास्टर एमानुएल चित्रकार, सेक्रेटरी सुशीला मल्लिक, शुभरा दत्ता मौजूद थे. श्री हक ने कहा कि मुझे स्कूल जाने का सौभाग्य तो प्राप्त नहीं हुआ, लेकिन मेरा सपना है कि एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहे. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य है कि एक भी बच्चा गरीबी की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहे. कहा कि ठंड को देखते हुए सभी बच्चों को स्वेटर दिया जायेगा, ताकि ठंड में कोई भी बच्चा बिना स्वेटर के विद्यालय नहीं आये. उन्होंने यह भी कहा कि जब भी मदद की जरूरत होगी, मैं यहां जरूर आऊंगा. विद्यालय सचिव शुक्ला दत्ता ने कहा कि जिदातो मिशन स्कूल काफी पुराना स्कूल है. इस स्कूल से पढ़ाई पूरी कर हजारों छात्र-छात्राएं देश-विदेश में सेवाएं दे रहे है. परंतु सरकारी किसी तरह का मदद नहीं मिलने के कारण ब्रिटिश जमाने का बना हुआ भवन जर्जर के कगार पर पहुंच गया था. उन्होंने कहा कि समाजसेवी लुत्फुल हक के सहयोग से पूरे विद्यालय भवन कायाकल्प संभव हो पाया. मौके पर जिदातो उच्च विद्यालय की प्राचार्य इलेन एम हेंब्रम, जिदातो प्लस टू विद्यालय की प्राचार्य नीतू हाजरा, शुभरा दत्ता, लीना पंडित आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola