कोल कंपनी ने श्रद्धालुओं को बस से भेजा माघी मेला

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़. डीबीएल कोल कंपनी परियोजना क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए राजकीय माघी मेला राजमहल जाने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़. डीबीएल कोल कंपनी परियोजना क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए राजकीय माघी मेला राजमहल जाने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है. सैकड़ों श्रद्धालु बस से राजमहल पहुंचे. डीबीएल कंपनी ने माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान व पूजा पाठ के लिए इस साल भी चार बड़ी बसें एवं पांच-छह छोटी गाड़ियों से ग्रामीणों को रवाना किया. वरीय समन्वय प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक जेपी राय व संजय दास की देखरेख में सभी श्रद्धालुओं को रवाना किया गया. उक्त गाड़ियों से आलूबेड़ा, कटहलडीह, सिंहडेहरी, तालझारी व आमझारी के ग्रामीण गंगा स्नान के लिए राजमहल रवाना हुए. विदित हो कि माघी मेला राजमहल के लिए प्रतिवर्ष डीबीएल कंपनी की ओर से बड़ी गाड़ियों की व्यवस्था की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola