जन शिकायतों का जल्द से जल्द करें समाधान : डीसी
उपायुक्त मनीष कुमार समाहरणालय सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए.
पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार समाहरणालय सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी. साथ ही आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा. जनता दरबार में शिक्षा, जमीन, रोजगार, अबुआ आवास आदि से संबंधित आवेदन आये जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए