स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे अवर सचिव, सुविधाओं और पठन-पाठन की ली जानकारी
पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण करते अवर सचिव | Prabhat Khabar Network
शिक्षा विभाग के अवर सचिव अरसद जमाल ने पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने पठन-पाठन, सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली. कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं की व्यवस्थाओं पर भी जोर दिया गया.
प्रतिनिधि, हिरणपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव अरसद जमाल ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय, तारापुर एवं पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय का अवलोकन कर विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. इससे एक दिन पूर्व उन्होंने पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान अवर सचिव ने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, शौचालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया.
उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुभाष आनंद एवं एलिजाबेथ केरकेट्टा से विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों, बच्चों के शैक्षणिक स्तर तथा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली. उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही.
कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्राओं के रहने, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी.
सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
अवर सचिव ने विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के एडीपीओ पीयूष कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए