साइकिलों से हो रहा था कोयले का खेल, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी; दो फरार
जब्त कोयला मामले में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 क्विंटल कोयला जब्त किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रतिनिधि, पाकुड़ : अवैध रूप से कोयला परिवहन के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच साइकिल पर लदा करीब 15 क्विंटल कोयला जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी कोयला लदी साइकिल छोड़कर भागने में सफल रहे.
तीन आरोपी गिरफ्तार
नगर थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कालिकापुर निवासी मुनीर आलम, अंजना निवासी सुलेमान शेख और हरिहरा निवासी राहुल शेख शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से कोयला लदी साइकिलें भी जब्त की हैं.
छापेमारी के दौरान हुई कार्रवाई
नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से कोयले के परिवहन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस की ओर से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने साइकिल से कोयला ले जा रहे लोगों को पकड़ा. कार्रवाई के दौरान पांच साइकिल पर लदा करीब 15 क्विंटल कोयला जब्त किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. दो आरोपी कोयला लदी साइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए.
न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए