महेशपुर में एसआईआर-2026 की सुनवाई, चार केंद्रों पर मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन
मतदाताओं का नोटिस की सुनवाई करते बीडीओ सहित अन्य | Prabhat Khabar Network
महेशपुर प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 कार्यक्रम के तहत चार सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई हुई. इस प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन कर सूची को त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया गया.
प्रतिनिधि, महेशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रखंड के चार सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई हुई. वहीं पंचायत भवन असकंधा, रोलाग्राम, अभुआ व धर्मखांपाड़ा में आयोजित सुनवाई के दौरान कई मतदाताओं के मामलों की सुनवाई एवं दस्तावेज का सत्यापन किया गया. सुनवाई की प्रक्रिया सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव सहित अन्य आलाधिकारियों के द्वारा विभिन्न सुनवाई स्थलों पर निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न करायी गयी. सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गयी.
मतदाताओं से सहयोग की अपील
निर्वाचन पदाधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें तथा जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित होकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए