रामलक्ष्मण क्लब ने एफसी झारखंड को दो गोल से हराया

Updated:
विज्ञापन

लंगटीटी एभेन गुटा क्लब मुर्गाडांगा की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया.

विज्ञापन

महेशपुर. लंगटीटी एभेन गुटा क्लब मुर्गाडांगा की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मैच रामलक्ष्मण क्लब सिमलजोड़ी व एफसी झारखंड एक्सप्रेस के बीच खेला गया. इसमें रामलक्ष्मण क्लब ने एफसी झारखंड को दो गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुईं. इस अवसर पर उन्होंने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, बाबूधन मुर्मू, मुबारक करीम व खेल कमेटी के सचिव धारिका हेंब्रम, अभिषेक मुर्मू, गणेश मुर्मू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola