बंदियों को किशोर न्याय प्रणाली के बारे में दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ मंडल कारा में किशोर न्याय प्रणाली पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ कोर्ट. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के निर्देश पर पाकुड़ मंडल कारा में किशोर न्याय प्रणाली पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार ने 18 वर्ष से कम किशोर न्याय प्रणाली पर बंदियों को जानकारी दी. बताया कि ऐसे किशोर जिनको कानूनी विवाद से टकराव होता है, उन्हें किशोर न्याय बोर्ड की ओर से नियंत्रित किया जाता है, जिन किशोरों को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता होती है, उन्हें बाल कल्याण समिति की ओर से नियंत्रित किया जाता है. डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दिन शेख ने किशोर न्याय प्रणाली पर प्रकाश डाला. कहा कि किशोर न्याय प्रणाली को अधिक उत्तरदायी और समाज की बदलती परिस्थितियों के अनुसार बनाया गया है. ऐसी स्थिति में देखभाल, कल्याण, प्रशिक्षण, शिक्षा, रखरखाव, सुरक्षा और पुनर्वास प्रदान करना है. लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अजफर हुसैन विश्वास व गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से किशोर न्याय प्रणाली की संरचना, प्रक्रिया की जानकारी दी. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, जेल के प्रशासनिक अधिकारी पीएलवी पिंकी मंडल, उत्पल मंडल नीरज कुमार राउत मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola