अवैध कोयला ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, अमड़ापाड़ा में कोयला लदी सात साइकिल जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त किया गया साइकिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमड़ापाड़ा पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन पर नकेल कसी है. राजा गैरेज और भूतबंगला इलाकों में हुई छापेमारी में पुलिस ने सात कोयला लदी साइकिलों को जब्त किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई रोकने के अभियान का हिस्सा है.

विज्ञापन

राजा गैरेज और भूतबंगला में छापेमारी, साइकिलों पर लदा कोयला भी जब्त

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को राजा गैरेज और भूतबंगला इलाके में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोयला लदी सात साइकिलें जब्त कीं. सभी साइकिलों को कब्जे में लेकर उन पर लदा कोयला भी जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

अवैध ढुलाई पर लगातार निगरानी

पुलिस ने जब्त साइकिलों और कोयले को अमड़ापाड़ा थाना लाकर सुरक्षित रखा है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है. राजा गैरेज और भूतबंगला क्षेत्र में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा बतायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola