पुलिस ने रेल ट्रैक से युवक का शव किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने कुसमा फाटक के समीप रेलवे ट्रैक के पास से 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. पुलिस आशंका जता रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है.

विज्ञापन

पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने कुसमा फाटक के समीप रेलवे ट्रैक के पास से 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. पुलिस आशंका जता रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है. शव को पुलिस ने कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि कुसमा फाटक के रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव को देखकर प्रतीत होता है कि ट्रेन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई होगी. मामले की जांच की जा रही है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है. बहरहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर 72 घंटे रखा जायेगा. फिर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola