महेशपुर पुलिस ने हत्या के 25 आरोपियों के घर किया कुर्क

Updated at : 13 Mar 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर पुलिस ने हत्या के 25 आरोपियों के घर किया कुर्क

महेशपुर पुलिस ने गणेशपुर गांव में दो भाइयों की हत्या मामले में बुधवार की शाम 26 आरोपियों में से 25 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की है.

विज्ञापन

महेशपुर. न्यायालय के आदेश पर महेशपुर पुलिस ने गणेशपुर गांव में दो भाइयों की हत्या मामले में बुधवार की शाम 26 आरोपियों में से 25 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की है. पुलिस ने बताया कि 18 जून 2023 को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस घटना में एक पक्ष के दो सगे भाई वकिल मुर्मू व देवीधन मुर्मू की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी थी. घटना के बाद मृतक के पिता लुखीराम मुर्मू ने गांव के ही नामजद आरोपी सुनील सोरेन, सुरीन सोरेन, महेंद्र सोरेन, दिलीप सोरेन, किरानीक सोरेन, मोसोदी सोरेन, गंगा सोरेन, कृष्णा मुर्मू, सुभाषटेन मुर्मू, अनिल मुर्मू, प्रेम हेंब्रम, मसीचरण मुर्मू, नजीर हेंब्रम, सामसेल हेंब्रम, कालेश्वर हेंब्रम, जोगेन हेंब्रम, साहेबजन हेंब्रम, गोदन मरांडी, श्रीनाथ सोरेन, मालोती सोरेन, आछी मरांडी, नमिता मरांडी, छमि हेंब्रम, होपनी बास्की, सनोति मुर्मू व मरांग बीटी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करवाया था. मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहा है. इसी दरम्यान एक आरोपी मसीचरण मुर्मू की मौत हो गयी. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने 25 फरार आरोपी के घरों की कुर्की जब्ती बुधवार को की गयी. मौके पर महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, एसआइ दिनेश प्रसाद सिंह, एसआइ मृत्युंजय कुमार, प्रेम मरांडी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola